Ladli Behna- महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा


 खुशियों की दास्तां
लाड़ली बहना योजना से जिले की महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा
सागर 13 जून 2023
      मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 10 जून को जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सिंगल क्लिक से प्रदेश की सबा करोड़ महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपए की राशि अंतरित की थी। बैंक खाता में राशि पहुंचने पर महिलाओं ने प्रसन्नता जताई है। महिलाओं का मानना है कि वे आर्थिक रूप से सशक्त होंगी और उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है।
      सागर के खुरई नगर के रानी दुर्गावती वार्ड निवासी श्रीमती उपासना सिह के खाते में ₹1000 की राशि पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और नगरीय विकास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह को धन्यवाद देती हैं। इस बात से वे  और भी अधिक प्रसन्न है कि मुख्यमंत्री ने आगे लाड़ली बहनों के लिए ₹3000 देने की घोषणा की है।
    सागर के विट्ठल नगर निवासी श्रीमती सोनम जाटव उनके खाते में ₹1000 की राशि पहुंचने पर प्रसन्न है। श्रीमती सोनम कहती हैं कि अब उन्हें छोटी-मोटी जरूरतों के लिए पति से पैसा नहीं मांगना पड़ेगा। वे मुख्यमंत्री को धन्यवाद देती हैं कि उन्होंने सभी महिलाओं के लिए इतनी अच्छी योजना चलाई है।
     सागर की ही भगवान गंज निवासी  श्रीमती रचना अहिरवार की बैंक खाते में ₹1000 की राशि पहुंचने पर प्रसन्न है और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देती हुई कहती हैं अब अपने घर की छोटी-मोटी जरूरत के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहेंगी।

Comments